मण्डला- मरीजों के द्वारा कोरोना को
हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 9 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक जिले में 11 कोरोना मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में
सुभाष वार्ड मण्डला निवासी 50 वर्षीय महिला, श्रीराम वार्ड मण्डला निवासी 35 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 11 नैनपुर निवासी 31 एवं 58 वर्षीय पुरूष, 55,
29 एवं 25 वर्षीय महिला तथा 8 वर्षीय बालिका, फूलसागर निवासी 30 वर्षीय महिला, वार्ड-1 बम्हनी निवासी 50 वर्षीय पुरूष तथा मलपठार निवासी 70 वर्षीय पुरूष शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा
स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का
पालन करने की समझाईश दी गई।
खबरों से अपडेट रहने के लिए
No comments:
Post a Comment