मण्डला- सीएमओ नगरपालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 10 अम्बेडकर वार्ड में स्थित उर्वशी ब्यूटी पार्लर की संचालिका की कोविड-19 रिपोर्ट 20 अगस्त को पॉजिटिव प्राप्त हुई है जो अब उपचारार्थ चिकित्सा विभाग की निगरानी
में है। उन्होंने बताया कि उर्वशी ब्यूटी पार्लर में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 महिलाओं का आना-जाना होता था, किन्तु संचालिका के कोरोना पॉजीटिव प्राप्त होने के
बाद विगत 3 दिवस से मुनादी कराने के बावजूद अब तक ब्यूटी पार्लर एवं संचालिका के संपर्क
में आने वालों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग या नगर पालिका को प्राप्त नहीं हो पाई
है जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सीएमओ नगरपालिका ने कहा है कि विगत एक
सप्ताह में जो भी महिलाएं उर्वशी ब्यूटी पार्लर गई हैं वे सभी तत्काल अपनी जानकारी
नगरपालिका को दें। यह जानकारी गोपनीय रखी जायेगी। उन्होंने कहा है कि विगत एक सप्ताह
में उर्वशी ब्यूटी पार्लर जाने वाले अपने नाम, पता, नगर पालिका के दूरभाष क्रं. 07642-250705 पर दें। साथ ही सभी पार्लर संचालकों को सूचित किया है कि उनके संस्थान में
आने वाले सभी ग्राहकों की जानकारी नाम, मोबाइल नं. सहित अनिवार्यतः संधारित करें। जानकारी
संधारित नहीं करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
खबरों से अपडेट रहने के लिए