दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, February 4, 2020

दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज



छिंदवाड़ा- जिले में दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एन.एस. बरकड़े पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए जुन्नारदेव थाना प्रभारी प्रतिज्ञा मार्को ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक छात्रावास में रहने वाली छात्रा से दुष्कर्म हुआ था। 5 दिसंबर 2019 को इसकी FIR दर्ज की गई थी। बताया जाता है कि इस प्रकरण की विवेचना के दौरान आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एन.एस,बरकड़े ने अन्य लोगों के समक्ष पीड़िता की पहचान उजागर कर दी थी। इस मामले में शिकायत की जांच के बाद सोमवार रात आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एन.एस,बरकड़े के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छिंदवाड़ा के कलेक्‍टर श्रीनिवास शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है कि शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ है।