निवास/मण्डला (News Witness) - इन दिनों किसान खरीब की फसल के कृषि कार्य में जुटे हुए हैं। वही जानकारी के अनुसार निवास थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम दरगढ़ पर चेन सिंह मरावी पिता राम चरण मरावी उम्र 45 वर्ष जो की बीजाडांडी क्षेत्र के धनवाही ग्राम का रहने वाला हैं। जो की अपनी ससुराल आया हुआ था वही रविवार को ग्राम दरगढ़ पर थ्रेसर पर धान की गहाई कर रहा था तभी अचानक थ्रेशर की चपेट में दाहिना हाथ आ गया और खून से लुलुहान हो गया। स्थानीय जनों द्वारा निजी वाहन से निवास अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। निवास के डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया हैं। वही डॉक्टर ने बताया की चेन सिंह का दाहिना हाथ का पंजा सहित पूरा कट गया हैं।
रिपोर्ट - रोहित चौकसे, निवास ✍️
मो. 9407318086



No comments:
Post a Comment