’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई वाहन रैली - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, August 13, 2023

’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई वाहन रैली

पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया वाहन रैली को रवाना


मण्डला (NEWS WITNESS)- हर घर तिरंगाअभियान के तहत वाहन रैली का आयोजन किया गया। पुलिस लाईन से निकाली गई इस वाहन रैली को पुलिस अधीक्षक रजत सकचेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। रैली में पुलिस के जवानों के साथ-साथ विभिन्न स्वयंसेवी तथा सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 

यह रैली पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर बिंझिया तिराहा, बस स्टेंड, चिलमन चौक, अम्बेडकर चौक, रेडक्रॉस, बैगा-बैगी चौक, नेहरूस्मारक, महाराजपुर होते हुए संपन्न हुई। वाहन रैली के दौरान प्रतिभागियों ने भारत माता की जय’, ’वंदे मातरमतथा तिरंगा झंडा अमर रहेके नारे लगाते हुए आमजन को देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने नगरवासियों से 13 से 15 अगस्त 2023 तक अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का आव्हान किया।

 



No comments:

Post a Comment