निवास/मंडला - मंडला जिले में लगातार बारिश का दौर जारी हैं। वही जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो चुका हैं। बताया गया की निवास से बरेला मार्ग के बीच ग्राम पंचायत मनेरी में नालिया चौक हो गई हैं। पानी की निकासी नहीं होने से नाली का पानी मुख्य मार्ग से निकल रहा हैं।
करीब तीन-तीन फीट मुख्य मार्ग पर पानी भर गया हैं। लोग पानी के बीच से निकाल रहे बताया गया की पानी भरने से कुछ घरों पर भी पानी अंदर जा रहा हैं। वही ग्रामीणों का आरोप हैं की रोड निर्माण के दौरान नाली का निर्माण ठेकेदार द्वारा अच्छे से नही किया गया है।
जिसकी वजह से ऐसी स्थिति बनी हुई हैं। वही ग्रामीणों में आक्रोस हैं और निर्माण कार्य पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बताया गया की निवास से बरेला मार्ग की दूरी लगभग 30 किमी हैं लगभग 47 करोड़ की लागत से वर्ष 2021 में यह रोड बनकर तैयार हुई थी।
वही ग्राम मनेरी में सड़क के किनारे ठेकेदार द्वारा नाली का
निर्माण कराया गया था वही अब बरसात में नाली चोक हो गई हैं। जिससे लगभग मनेरी में 600 मीटर के एरिया में मुख्य
मार्ग तालाब बन गया हैं।
रिपोर्ट - रोहित प्रशांत चौकसे
(निवास) 9407318086

No comments:
Post a Comment