खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) निलंबित - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, June 11, 2023

खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) निलंबित

कलेक्टर के निरीक्षण में पाई गई थी गंभीर अनियमितताएं

 

मण्डला - कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी के निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर जबलपुर संभाग अभय वर्मा द्वारा तत्कालीन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार 17 मई 2023 को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा डॉ. उईके की कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया। उपरोक्त के आधार पर कलेक्टर डॉ. सिडाना ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी घुघरी के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर जबलपुर को भेजा गया। प्रस्ताव के आधार पर कमिश्नर अभय वर्मा ने डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला नियत किया है। निलंबन अवधि में डॉ. उईके को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

 

No comments:

Post a Comment