मण्डला - जंगली हाथियों का झुंड जहां से गुजर रहा है, वहां अपनी दहशत बनाए हुए है। खेतों का नुकसान के साथ लोगों को चोटिल भी कर रहे है। जिससे ग्रामीण काफी चिंतित है। हाथियों के दल ने मानिकपुर पंचायत के कोसमटोला के खेत में बने मचान में सो रहे पति-पत्नी पर हमला कर दिया। इसमें पत्नी घायल हो गई।
जिसे जिला अस्पताल में उपचार
के लिए भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल महिला निरसो मरावी के पति रूपसिंह मरावी
ने बताया कि रात के समय खेत में सो रहे थे। उसी दौरान हाथियों ने उन्हें घेर लिया।
हाथियों ने पत्नी को फेंक दिया, हम वहां से जैसे तैसे बच सके। हम नजदीक रहने
वाले व्यक्ति के घर पहुंचे। सबके साथ मिलकर हमने हाथियों को भगाया लेकिन तब तक वे
वहां रखी धान खा गए। देर रात तक हाथियों का दल वहीं रहा।
खबरों से अपडेट रहने के लिए


No comments:
Post a Comment