जन चेतना जनजागरण शिविर का आयोजन - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Wednesday, April 20, 2022

जन चेतना जनजागरण शिविर का आयोजन

मण्डला - थाना अजाक द्वारा ग्राम देवदरा में जन चेतना जनजागरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में थाना प्रभारी अजाक विजय सिंह ठाकुर शामिल हुए। जहा उन्होंने ग्राम वासियो को अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगो से झूठी एफ आई आर न करने के बारे में समझाईस दी। साथ ही पीड़ित एफ आई आर के बाद मिलने वाला सहायता राशि के सम्बन्ध में भी बताया गया।

इसके साथ ही शासन द्वारा चलाये जा रहे उपक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। सायबर सम्बन्धि अपराधों के बारे में बताया जाकर लोगों को नशा मुक्ति का सदेश दिया गया।

इस दौरान देवदरा ग्राम सरपंच शेरसिंह पन्द्राम, संतोष सोनी, राजू यादव, चंद्रमोहन नाविक, विदीप सिंह मरकाम, निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, कार्यवाहक उप निरीक्षक कमलेश बैरागी, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार परते, प्रधान आरक्षक जितेंद्र बैरागी, आरक्षक राम रत्न मस्करे, चालक प्रधान आरक्षक शिवा कुशराम आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment