अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मण्डला पुलिस की अनोखी पहल... देखे वीडियो - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, March 8, 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मण्डला पुलिस की अनोखी पहल... देखे वीडियो

मण्डला - शहर के मुख्य चौराहों पर आज महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी यातायात व्यवस्था संभालते  नजर आई।  पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी के द्वारा चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली गई। इस दौरान महिला पुलिस बल ने आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान कर पंपलेट वितरण किए। सामान्य दिनों में पुलिस कर्मचारी चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालते नजर आते हैं किंतु आज विशेष रूप से महिला पुलिस बल के द्वारा चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभाली गई। उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर ने बताया कि आज महिलाएं भी हर जगह नेतृत्व कर रही हैं और बखूबी हर काम को अंजाम दे रही हैं महिलाएं कहीं भी किसी से पीछे नहीं है। आरक्षक अंजना इनवाती ने बताया कि महिलाएं वर्तमान में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य कर सकती हैं महिलाएं किसी भी कार्य को करने में सक्षम है।

 


खबरों से अपडेट रहने के लिए 


Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..


News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..


अगर आपके पास किसी समाचार से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो है. तो हमें भेज सकते हैं.

सम्पर्क – विदीप सिंह मरकाम 

(डायरेक्टर) न्यूज़ विटनेस

मो. 9407091560

Email –info.newswitness@gmail.com


No comments:

Post a Comment