केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आयोजित किया सिविल एक्शन प्रोगाम… देखे वीडियो - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, January 22, 2022

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आयोजित किया सिविल एक्शन प्रोगाम… देखे वीडियो

मंडला - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल महानिदेशक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आदेशानुसार सिविल एक्शन प्रोगाम खटिया थाना के टाटरी पुलिस आउट पोस्ट अंतर्गत ग्रामपंचायत राता के पौंडी में संपन्न हुआ. जिसके तहत ग्राम बगास, भरवेली, टाटरी, पौंडी और अन्य गॉव के ग्रामीणों के बीच दैनिक आवश्यकता के सामान कंबल, मच्छरदानी, सोलर लाइट, बॉलीबाल, बैंडमिंटल, स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, बर्तन का वितरण किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में अमित मिश्र (द्वितीय कमान अधिकारी) 148वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सहित गांव के ग्रामीण शिक्षक सहित केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी 148वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अमित मिश्र ने बताया गया कि भारत सरकार के गृहमंत्रालय के आदेशानुसार सुदूरवर्ती क्षेत्रो/जंगल में जहां विकास योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच रही है। वहां के लोगों को घरेलू आवश्यकता की वस्तुएं देकर उनको लाभ पहुचाना यह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की प्राथमिकता है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रामीणों की सेवा, सहयोग एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर रहती है और आगे भी रहेगी। ग्रामीण हमें अपना दोस्त समझे और समाज में अशांति व दहशत फैलाने वाले देश औऱ समाज के दुश्मनों के बारे में सूचनाओं का आदान - प्रदान करते रहे। जिससे हम क्षेत्र में निरंतर शांति कायम कर सके।

 

रिपोर्ट - अमित चौरसिया



No comments:

Post a Comment