भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन का हुआ स्वागत…देखे वीडियो - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, December 18, 2021

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन का हुआ स्वागत…देखे वीडियो

मंडला - भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन का  मोर्चा के पूर्व पदाधिकारियों ने गरिमामय आयोजन के साथ स्वागत किया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह जिला कार्यालय मंत्री थामन बरमैया किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश शुक्ला सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के  तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जाकिर हुसैन का अभिवादन पर स्वागत करते हुए कहा है कि जाकिर हुसैन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं संगठन के विभिन्न दायित्व मैं रहते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के लिए कड़ी मेहनत के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य किया है हुसेन भारतीय जनता पार्टी के सजग और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जिले में अपनी एक नई पहचान बनाई है इनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा जिले के अन्य मोर्चा की तरह सशक्त और प्रभावी बनेगा तथा संगठन के के विस्तार में अपनी अहम भूमिका निभाएगा । जिलाध्यक्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की जिला और प्रदेश संगठन ने उन्हें जो जवाबदारी दी है उसमें वह खरे उतरेंगे और मंडल स्तर पर शीघ्र ही अल्पसंख्यक मोर्चे की सशक्त टीम तैयार होगी जो भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार में अपनी अहम भूमिका निभाई इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने भी अपनी बात कही कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष रशीद कुरैशी ने किया आभार  कमायूद्दीन खान द्वारा व्यक्त किया गया।


खबरों से अपडेट रहने के लिए 


Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..


News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..


अगर आपके पास किसी समाचार से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो है. तो हमें भेज सकते हैं.

सम्पर्क – विदीप सिंह मरकाम 

(डायरेक्टर) न्यूज़ विटनेस

मो. 9407091560

Email –info.newswitness@gmail.com


No comments:

Post a Comment