मण्डला पुलिस द्वारा मनाया गया सद्भावना दिवस - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, August 20, 2020

मण्डला पुलिस द्वारा मनाया गया सद्भावना दिवस


सभी पुलिस कर्मचारियों नें ली देश की जनता के साथ भावनात्मक एकता और सद्भावना की शपथ
मध्य प्रदेश शासन द्वारा 20 अगस्त को सम्पूर्ण प्रदेश में सद्भावना दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है। 
पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमाऱ शुक्ला द्वारा सद्भावना दिवस के लिये शासन द्वारा जारी निर्देशों के अंतर्गत सम्पूर्ण मण्डला जिलें में सभी पुलिस कार्यालयोंथाना और चौकियों में सद्भावना दिवस को मनाने का निर्णय लेते हुए सभी पुलिस कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ लेने के लिये निर्देशित किया गया। 
इसी तारतम्य में आज प्रातः 11.00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मण्डला सहित जिले के पुलिस कार्यालयोंथानों और चौकियों में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से देश की जनता के साथ भावनात्मक एकता और सद्भभावना की शपथ ली गई।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा ली कि वो जातिसंप्रदायक्षेत्रधर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिये कार्य करेंगें तथा हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे।
राज्य शासन द्वारा सदभावना दिवस को सभी धर्मोंभाषाओं और क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को जागृत करने तथा जातिभाषाक्षेत्र और संप्रदाय के मतभेदों को भुलाकर आपस में सदभावना को बढावा देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।
मण्डला पुलिस द्वारा भी शासन द्वारा निर्धारित इन उद्देश्यों में अपना योगदान देने के संकल्प के रुप में पूरे जिलें में सदभावना दिवस को मनाते हुए प्रतिज्ञा ली गई है।

                                      
खबरों से अपडेट रहने के लिए